एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का विधायक ने किया शुभारंभ

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के देवगांव मार्ग में सदर विधायक ने एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का शुभारंभ फीता काटकर किया।
कस्बे के देवगांव मार्ग में राजू गुप्ता फैंसी ने बचपन के एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की स्थापना की है। शुक्रवार को सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने फीता काटकर शुभारंभ किया और उन्होंने कहा कि यह स्कूल कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस विद्यालय के खुलने से बच्चों को बाहर भेजने से मुक्ति मिलेगी और कस्बे में ही अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी ऐसे स्कूल की कस्बे को जरूरत भी थी। इसके पूर्व चेयरमैन राजू गुप्ता फैंसी और डायरेक्टर सत्या गुप्ता ने विधि विधान के साथ सरस्वती पूजन किया। डायरेक्टर सत्या गुप्ता ने बताया कि यह स्कूल बच्चों को किताब के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा भी ग्रहण कराऐगा इससे बच्चों का मानसिक विकास होगा और इस स्कूल में बच्चों को सभी तरह की एक्टिविटी उपलब्ध है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव, इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती, तपोभूमि के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज, पूर्व सभासद छुट्टन गुप्ता, अवध किशोर पांडे, रामचंद्र गुप्ता, रज्जन गुप्ता, विनोद यादव, अन्नी पांडे, सभासद राधे शुक्ला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *