आंधी-तूफान के बाद फरिश्ता बने कोमल यादव, आधे दाम में देंगे छत का सहारा!

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाज़ीपुर/शादियाबाद। बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जहां गरीब परिवारों की छतें उजाड़ दीं, वहीं इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत की मिसाल बनकर सामने आए शादियाबाद बाजार स्थित विमल स्टील के प्रोपराइटर और समाजसेवी कोमल यादव।
बिना किसी राजनीतिक पद या दिखावे के, कोमल यादव ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि तूफान से प्रभावित गरीब परिवारों को अब छत की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी ओर से जरूरतमंदों को सीमेंटेड सेट और प्रोफाइल शीट आधे दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी।
“मुश्किल वक्त में साथ देना ही असली इंसानियत है” — कोमल यादव ने साफ कहा कि यह उनका फर्ज है और वे हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
तूफान की मार झेल रहे परिवारों के लिए यह राहत किसी वरदान से कम नहीं है। क्षेत्र में इस पहल को लेकर जबरदस्त उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। लोग खुलकर कोमल यादव की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “गरीबों का मसीहा” तक बता रहे हैं।
📢 स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां कई लोग सिर्फ आश्वासन देते हैं, वहीं कोमल यादव ने जमीन पर उतरकर मदद का असली मतलब दिखाया है। एक तरफ तबाही, दूसरी तरफ इंसानियत की मिसाल —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *