हरदोई में स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने सिनेमा चौराहा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब यह चौराहा भगवान बुद्ध के नाम से जाना जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
मंत्री नितिन अग्रवाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को आपदा में राजनीति करने की आदत हो गई है और वे केवल मुद्दों का राजनीतिक फायदा उठाते हैं।
महिला आरक्षण को लेकर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा और कहा कि संसद में पास हुए बिल का विरोध कर विपक्ष ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है।
इसके साथ ही मंत्री ने यूपी में तेजी से हो रहे एक्सप्रेसवे विकास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *