फंदे से लटका मिला किशोर का शवपरिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव में गुरुवार की शाम से लापता एक 14 वर्षीय बालक का शव उसी के निजी नलकूप के कच्चे कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। फंदे पर लटके बालक के घुटने जमीन को छू रहे थे। कमरे का दरवाजा भी खुला था। ऐसे में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर फील्ड यूनिट संग पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पारा गांव निवासी कमल सिंह परिहार का पुत्र साहिल उर्फ भोला 14 वर्ष कल गुरुवार की शाम सात बजे घर से लापता हो गया था।
परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह परिजन जब नलकूप की ओर गए तो कमरा खुला देखकर अंदर पहुंचे। वहां किशोर का शव फंदे से लटका था। उसके घुटने जमीन को छू रहे थे। साहिल की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा लग गया। घटना स्थल को देखने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। फील्ड यूनिट टीम घटना स्थल से साक्ष्य संकलन करने में जुटी हुई है। साहिल गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *