रिपोर्ट – हरीश


हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक का निवासी एक युवक दोपहर में देशी शराब ठेका के पीछे संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
कस्बे के चांद थोक का निवासी प्रशांत उर्फ छोटू गुप्ता 28 वर्ष सुबह 10 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर करीब 12 बजे यह बड़ी पुलिया के समीप देशी शराब ठेके के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई पंकज गुप्ता ने बताया कि यह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। माता-पिता के साथ एक भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर लौट गया।
