Headlines

सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 73 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों के किया गया सुपुर्द

Spread the love

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। जनपद में आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की सूचनाओं पर सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 73 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया है। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।
आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
बता दें कि बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है।
साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।

आपको बता दें कि विगत चार माह में मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 480 से अधिक मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 92 लाख रुपये है बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *