Headlines

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पर दो छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर तहसील शाहबाद निवासी सुश्री गुलफिजा एवं तहसील बिलासपुर निवासी सुश्री रिया जैन को जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं की उपलब्धि जनपद के लिए गर्व का विषय है और उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं से उनके परीक्षा अनुभव और तैयारी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *