Headlines

सीएम डैशबोर्ड पर जिले का डंकाः राजस्व में 7वें और विकास कार्यों में 11वें पायदान पर पहुंचा जनपद

Spread the love

71 जनकल्याणकारी योजनाओं में मिला ए ग्रेड, डीएम ने अधिकारियों के टीम वर्क को दिया श्रेय

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डैशबोर्ड) की ताजा रैंकिंग में जिले ने विकास के पैमाने पर लंबी छलांग लगाई है। विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निरंतर मॉनिटरिंग के दम पर जनपद ने राजस्व कार्यों में पूरे प्रदेश में 7वां और विकास कार्यों में 11वां स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि ने जिले के प्रशासनिक कामकाज की गुणवत्ता पर मुहर लगा दी है।

71 योजनाओं के क्रियान्वयन में मिला ए ग्रेड

जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी बेहतरीन प्रगति दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत कुल 71 योजनाओं में जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ए ग्रेड मिला है।
इनमें मुख्य रूप से ये विभाग और योजनाएं ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, कृषि एवं ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज और नमामि गंगे, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी), समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, दुग्ध विकास, पशुधन और मत्स्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा सहकारिता विभाग शामिल हैं।

समर्पण और आपसी समन्वय का है नतीजाः डीएम

इस बड़ी उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी विभागों के शानदार टीम वर्क, समर्पण और योजनाओं के जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन का ही नतीजा है। डीएम ने कहा कि जिले को प्रदेश में सर्वाेच्च स्थान पर लाने के लिए आगे भी इसी तरह आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

भविष्य की रूपरेखा तय करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। शासन की मंशा यही है कि आम जनता को बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का अधिकतम और सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *