सपा महिला सभा की कमान पूजा अंबेडकर को, 2027 मिशन को लेकर बोलीं—और तेज़ होगा संगठन का अभियान

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में लगातार सक्रिय और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों में भागीदारी निभा रही महिला नेत्री पूजा अनिल अंबेडकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें समाजवादी महिला सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति को जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बताया गया है कि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने पूजा अंबेडकर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर महिला सभा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूजा अनिल अंबेडकर की सक्रियता और संगठन में पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे आगामी चुनावी रणनीति में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और अधिक प्रभावी हो सकेगी। जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महिला सभा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *