रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनपद रामपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2026 की द्वितीय पाली पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके

