चंदौली: तम्बागढ़ में आग का कहर, राख में बदले सपने — साहिल सिंह चंदेल बने सहारा

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

चंदौली। जनपद के ग्राम तम्बागढ़ में हुई दर्दनाक आगजनी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चंद मिनटों में उठी लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों की जिंदगी भर की कमाई देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई। हर तरफ चीख-पुकार, बेबसी और आंखों में आंसू का मंजर देखने को मिला।
इस भयावह हादसे के बाद बरहनी सेक्टर न 1 से जिला पंचायत प्रत्याशी साहिल सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। उन्होंने हर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया, जिससे लोगों को इस मुश्किल घड़ी में थोड़ी राहत मिल सकी।


पीड़ित परिवारों से बातचीत के दौरान कई दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आईं—किसी का घर जल गया, तो किसी की जमा-पूंजी और जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए। ऐसे में साहिल सिंह चंदेल का यह कदम लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया।
साहिल सिंह चंदेल ने कहा, “यह सिर्फ मदद नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहायता के लिए संकल्पित हैं।”


स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और प्रशासन से भी मांग की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
फिलहाल तम्बागढ़ के लोग इस दर्दनाक हादसे से उबरने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर बता गई कि मुश्किल वक्त में मदद का एक हाथ कितना बड़ा सहारा बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *