रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अजीज फातिमा हाईस्कूल बुढ़ाना में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में सफल छात्र छात्राओं के सम्मान में भव्य रिजल्ट सेलिब्रेशन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं उमरा, सुम्मैया, इंजीला नूर, आफरीन, शिफा शमशाद, शिफा खालिद और नाजिया इरफान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि एडवोकेट महक कुरैशी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा जिन बच्चों के अंक कम आए हैं वे हताश न हों। लगातार मेहनत करें अगली बार फर्स्ट पोजीशन आपकी होगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि मोहम्मद हसन कोही ने इस तरह के प्रेरणादायक आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की। स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद अहमद और प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद तुलैब, मोहम्मद सद्दाम, शाहनवाज, फरमान, शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अलतमश, सुहैल रिजवानी, रईस अहमद, अशरफ अली, मोनू कुमार, शाहिद, सना, मंतशा, रुखसार सनव्वर, फलक, अमीना, सीमा सिद्दीकी, जोया, शाजिया, अना, महक, निदा खान, सानिया खान, सायरा, उज्मा, जोया खान, मरियम, शाहिना, बुशरा परवीन, रुखसार महफूज, सादिका, राखी, अलीना परवीन, सना कुरैशी का भी विशेष योगदान देखने को मिला।

