गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल,

Spread the love

ट्रिपल एस अचीवर्स संस्थान में प्रवेश शुरू

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जिले में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रिपल एस अचीवर्स कोचिंग संस्थान एक नई पहल के साथ छात्रों के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य सही मार्गदर्शन और बेहतर कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें सफलता की राह पर आगे बढ़ाना है।
संस्थान में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के ICSE एवं CBSE बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां विज्ञान (साइंस) और वाणिज्य (कॉमर्स) सहित विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक विषय पर विशेष ध्यान दिया जा सके। ट्रिपल एस अचीवर्स में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर तथा सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है।

आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देना संस्थान की प्रमुख विशेषता है।
संस्थान की संस्थापक सौम्या राय ने बताया कि उनका लक्ष्य गाजीपुर के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध कराना है, ताकि छात्र बेहतर तैयारी कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।
संस्थान का पता 96/बी, बड़ी बाग, गाजीपुर है। इच्छुक छात्र एवं अभिभावक अधिक जानकारी और प्रवेश के लिए 9918519991 पर संपर्क कर सकते हैं।
गाजीपुर में बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के साथ ट्रिपल अचीवर्स विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *