रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी-जिलाधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, चकरोड कब्जा मुक्त कराने के निर्देश जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील स्वार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 12 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत, पुलिस, भूमि पैमाइश, आवास, राशन कार्ड से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा जिलाधिकारी को ग्राम पंचायत अलीनगर जागीर एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर फरीदपुर में चकरोड पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर मुआयना करने तथा चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने दूरदराज से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायती पत्रों को गम्भीरतापूर्वक सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायत के निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए।इसी प्रकार तहसील टाण्डा में मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मिलक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा0 नितिन मदान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया इसके अतिरिक्त तहसील बिलासपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 शिकायतें प्राप्त हुई और 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शाहबाद में उपजिलाधिकारी शाहबाद की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर मे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई और 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

