छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या

Spread the love

रिपोर्ट – फुरकान जंग

शामली। शामलीं में दिनदहाडे कक्षा 12 के छात्र की चाकुओं से गोदंकर हत्या की दी गई। सूचना पर मौके पर सीओ कैराना व एएसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का दौरा करने के बाद परिजनों से पूछताछ की है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके पर खून के नमूने लिए। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही अरशद की हत्या लड़की को लेकर हुई है, इस प्रकार की भी चर्चाएं व्यापत है।सपा विधायक नाहाद हसन ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है
दरअसल आपको बता दे की यह वारदात जनपद शामलीं के थाना कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील की है। गाँव निवासी सलीम का 18 वर्षीय पुत्र अशरद गांव के ही मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है।

पिता सलीम ने बताया कि रविवार को अरशद अपनी माता इमराना के साथ कैराना कार्य से गया हुआ था, और कैराना से खरीददारी करने के बाद लगभग 02ः30 बजे वह गांव लौटा था। इसी दौरान उसके फोन पर उसके दोस्त विराट का फोन आया, जिससे बात करते हुए वह कुछ समय बाद लौटने की बात कहते हुए घर से निकल गया। जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरशद की गांव के इस्सोपुर बोहड्डा मार्ग पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, आनन फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो हत्यारोपी मौके से फरार हो चुके थे।
एसपी शामलीं एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस को एक घटना की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उसी के ही साथी 4 छात्रों पर जो कि अरशद के साथ 12 वीं के छात्र हैं, पर मुकदमा दर्ज कराया है। पूछताछ के लिए एक छात्र को भी हिरासत में लिया गया है। गांव में हत्या को लेकर किसी लड़की का भी प्रकरण सामने आया है, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *