रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। पहल के अंतर्गत विभागीय निर्देशानुसार एक दिवसीय NFDP पंजीकरण का शिविर सदर ब्लाक के सकरा ग्राम सभा में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपर सांख्यिकी मंडलीय अधिकारी श्री सौरव साहू जी ने शिविर का शुभारंभ किया और मछुआरों को बताया की नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य मछली उत्पादकों विक्रेताओं और सूचना उद्योगों को डिजिटल पहचान पंजीकरण संस्थागत ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
इस अवसर पर मत्स्य विभाग गाज़ीपुर के अधिकारी श्री आनंद कुमार जायसवाल में बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सा योजना के तहत सहायता और बीमा का लाभ मछुआरों तक आसानी से पहुंचना है इच्छुक लोग NFDP पोर्टल पर या मोबाइल एप या सीएससी के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
यह पंजीकरण समय समय पर और भी ग्रामों में कैंप लगाकर इच्छुक लोगों का पंजीकरण किया जाएगा
इस अवसर पर CSC संचालक श्री परवेज खान ने ग्राम सभा सकरा के मछुआरों का पंजीकरण किया और बताया की इस पंजीकरण के द्वारा मछली पलकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है और सूचना वाला लघु मछली उद्योगों का औपचारिक कारण करना है इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आकर अपना पंजीकरण कराया।
