रिपोर्ट -एकरार खान 9415957620


गाजीपुर। शादियाबाद क्षेत्र में इन दिनों समाजसेवी कोमल यादव का लगातार जनसंपर्क और क्षेत्र भ्रमण राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना, जरूरतमंदों की मदद करना और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाना उनकी पहचान बनती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोमल यादव जमीन से जुड़े समाजसेवी हैं, जो बिना किसी औपचारिक पद के भी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं। हाल के दिनों में उनके बढ़ते जनसंपर्क और सक्रियता को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि कोमल यादव का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल समाजसेवा है और वे आगे भी क्षेत्र की जनता के हित में काम करते रहेंगे। बावजूद इसके, शादियाबाद सहित आसपास के इलाकों में उनकी सक्रियता को आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अब देखना यह होगा कि समाजसेवा के इस सफर का आगे का रास्ता क्या राजनीतिक मंच तक पहुंचेगा या कोमल यादव इसी तरह सामाजिक सरोकारों के साथ जनता के बीच सक्रिय बने
