थानाध्यक्ष तारावती यादव ने छात्राओं को पढ़ाया मिशन शक्ति का पाढ़कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा,मिशन शक्ति अभियान और नए कानूनों की जानकारी दी गई

Spread the love

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर।मरदह थाना पुलिस की मिशन शक्ति और साइबर टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।क्षेत्र के सीपीआई उच्चस्तरीय माध्यमिक विद्यालय हरिकरनपुर चौथी बिजौरा में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा,मिशन शक्ति अभियान और नए कानूनों की जानकारी दी गई।इस दौरान विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।यह कार्यक्रम मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम,मातृ शक्ति को संबल,निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रमुख थीं। बच्चों और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 पुलिस इमरजेंसी,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108/102 एंबुलेंस सेवा,101 अग्निशमन सेवा और 14567 एल्डर हेल्पलाइन शामिल थे।इसके अतिरिक्त,पुरुषों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव,1930 साइबर क्राइम,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,मोबाइल के सदुपयोग,सोशल नेटवर्किंग तथा गुड टच-बैड टच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।इस मौके पर प्रबंधक छांगुर प्रजापति,प्रधानाचार्य पारस प्रजापति,निदेशक लालबहादुर प्रजापति,ग्राम प्रधान सिन्धु खरवार,राजेन्द्र यादव,रामप्रकाश यादव,प्रधान प्रतिनिधि राजेश खरवार,धर्मेंद्र,रविन्द्र,सीताराम यादव,चंदा मौर्या,प्रमोद,दीलिप,शैलेन्द्र,आशीष,राहुल,दीपक, कांस्टेबल अरविंद यादव,सदानंद यादव,अजीत सिंह,देवेंद्र कुमार यादव,सोहन यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *