रिपोर्ट – डॉ प्रथम सिंह

अमरोहा। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विवेक जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.01.2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा द्वारा एक बैठक आहुत की गई आहुत बैठक का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभिषेक कुमार व्यास एवं ईश्वर सिंह अपर जिला जज सत्र न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा द्वारा किया गया आहुत बैठक में रितिक चहल लिपिक, हर्षित कुमार लिपिक, सितिन कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर, जयवीर सिंह , आशु देशवाल , सभी उपस्थित अधिकारी गण कर्मचारी गण को वृहद मेगा शिविर का प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया और बताया गया कि जनपद न्यायालय में दिनांक 22 .02 .2026 को वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आमजन की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश अनुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर भी प्रकाश डाला गया और बताया गया कि भारत में बाल विवाह वह अनैतिक और अवैध प्रथा है जिसमें लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम होने पर उनका विवाह कर दिया जाता है तो यह मानव अधिकारों का उल्लंघन और एक गंभीर अपराध है बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 (पीसीएमए) के तहत इसके लिए कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है साथ ही यह लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14. 3.2026 पर भी प्रकाश डाला गया और लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने में प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया तथा साथ ही साथ नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर भी जानकारी प्रदान कर प्रचार प्रसार करने हेतु विभागों को निर्देशित किया गया
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभिषेक कुमार व्यास द्वारा समस्त पी0एल0वी0 की बैठक आहुत कर दिनांक 22 . 02.2026 को आयोजित मेगा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक जनता को मेगा शिविर का लाभ लेने हेतु पंजीकृत करायें और सरकारी योजनाओं का लाभ लेनें हेतु जागरूक करें इस अवसर पर लोकमान सिंह, डॉ प्रथम सिंह, महेश सिंह, संजीव कुमार, शशि, मोनिका, प्रीति, सहित सभी पी0एल0वी0 उपस्थित रहे
