Homeराष्ट्रीयब्राह्मण महिला प्रधान की गिरफ्तारी पर आक्रोश

ब्राह्मण महिला प्रधान की गिरफ्तारी पर आक्रोश

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में ब्राह्मण महिला ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर सियासत और समाज में हलचल तेज हो गई है। असोथर ब्लॉक के सरकंडी गांव की ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी की गिरफ्तारी के तरीके पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने कड़ा ऐतराज जताया है। ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के पदाधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताया। संस्थान का कहना है कि भ्रष्टाचार की जांच एक अलग विषय हो सकती है, लेकिन महिला प्रधान की गिरफ्तारी जिस तरह से की गई वह कानून और मर्यादा के खिलाफ है। भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए इसमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन बिना महिला पुलिस के एक महिला प्रधान को घर से घसीटकर ले जाना निंदनीय है। यह ब्राह्मण समाज का अपमान है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।संस्थान के संरक्षक राजेंद्र तिवेदी ने कहा कि पुलिस ने एक महिला के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया और उन्हें कपड़े बदलने तक का समय नहीं दिया गया। जिस तरह एक डकैत की तरह महिला को घर से उठाया गया वह बेहद शर्मनाक है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर अध्यक्ष ब्रज किशोर शुक्ला और सचिव शिवाकांत दीक्षित भी मौजूद रहे। संस्थान ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई के तरीके पर जवाब नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments