आखिर कौन है जितेंद्र उर्फ बउवा सिंह की दुकान से खुलेआम बेचवा रहा गांजा सेल्समैंन टैंपो विश्वकर्मा नाम का युवक के साथ यह रिश्ता आखिर क्या कहलाता है- सूत्र!?
भारती इंटर कॉलेज भदबा गांव चौराहे के सामने सुबह से लेकर रात तक बेचा जाता हैं गांजा..!
रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव चौराहे में आबकारी विभाग एवं पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि भदबा गांव चौराहे में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री का ठेका एक नामी जितेंद्र सिंह बीते कई महीनों से (गांजा) अवैध मादक पदार्थ की खुलेआम बिक्री कारवां रहा है। यह सब कुछ आबकारी विभाग एवं मलवां पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ “खामोशी” दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भदबा गांव के नाम पर नशे का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। दिन-रात भदबा गांव चौराहा पर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। और भारती इंटर कॉलेज भदबा में स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने तक की, लेकिन हर बार शिकायत करने वालों को या तो धमकियां मिलीं या फिर मामले को दबा दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि रोजाना पुलिस गश्त करने के बावजूद भदबा गांव चौराहा पर चल रही गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को सब कुछ दिख क्यों नहीं रहा? या फिर मामला “देखने की मंशा” का नहीं बल्कि “देने की रेवड़ी” का है?
भदबा गांव क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से युवा वर्ग तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। जहां एक ओर सरकार नशा मुक्त अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी इसी अभियान को मज़ाक बना रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि भदबा गांव की पूरी जांच कराई जाए और नशे के इस अवैध नेटवर्क पर सख्त कार्यवाही हो, ताकि गांव में फिर से शांति और सुरक्षा का माहौल लौट सके।
👉 अब सवाल यह है कि मलवां पुलिस एवं आबकारी विभाग कार्यवाही करेगी या फिर इस बार भी नशे का कारोबार “प्रोटेक्शन” में पनपता रहेगा!?
