Homeराष्ट्रीयशादी में खुशी बनी अफरातफरी: डीजे बंद कराने पहुँचे मौलाना ने निकाहख़्वाँ...

शादी में खुशी बनी अफरातफरी: डीजे बंद कराने पहुँचे मौलाना ने निकाहख़्वाँ को सरेआम अपमानित किया,वीडियो वायरल

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय माहौल बिगड़ गया जब डीजे की आवाज़ पर आपत्ति जताते हुए एक मौलाना अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गए। विवाह के उत्सवपूर्ण माहौल में दख़ल देते हुए मौलाना ने न केवल डीजे बंद कराने का प्रयास किया, बल्कि निकाह पढ़ा रहे हाफ़िज़ को खुलेआम खरी-खोटी भी सुना दी।

वीडियो में मौलाना द्वारा निकाहख़्वाँ को “खैर नहीं” जैसे शब्द कहे जाने का दावा किया गया है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में असंतोष फैल गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि न तो डीजे रोकने का अधिकार मौलाना के पास था और न ही किसी धार्मिक अनुष्ठान का संचालन कर रहे हाफ़िज़ को इस तरह अपमानित करना उचित था। विवाद बढ़ने पर फतेहपुर पुलिस सक्रिय हुई और अधिकारियों ने थानाध्यक्ष जहानाबाद को पूरे मामले की जाँच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौलाना का यह व्यवहार सामाजिक सौहार्द और धार्मिक मर्यादा दोनों के ख़िलाफ़ था और इससे समुदाय में गलत संदेश गया है। अब पुलिस जाँच से ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे क्या परिस्थितियाँ थीं और इस अनुचित हस्तक्षेप पर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments