रिपोर्ट – शारिक खान की रिपोर्ट

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी जी ने जन सुनवाई के दौरान शमीम पुत्र नवीजान एवं अमीर अहमद पुत्र छिद्दन, निवासी ग्राम पंचायत रहसैना, तहसील मिलक ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे पैरों से विकलांग हैं और विकलांगता वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे थे।
सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी मोहसिन ने उन्हें मृतक दिखाकर उनकी पेंशन रोक दी, जबकि दोनों वर्तमान में जीवित हैं।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तत्काल प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी मिलक को जांच हेतु निर्देशित किया। जांच में प्रार्थियों के जीवित होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर
ग्राम पंचायत अधिकारी मोहसिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
मृतक दिखाकर रोकी गई पेंशन की धनराशि संबंधित लाभार्थियों को तुरंत दिलाने के निर्देश दिए गए।
खंड विकास अधिकारी मिलक को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी और इसे तत्काल गंभीरता से लिया जाएगा।
