Home Blog

बिजनौर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु नानक देव जी महाराज का ज्योति ज्योत दिवस

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। धामपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन ज्योति ज्योत समाना दिवस श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया इस अवसर पर गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और गुरुओं के उपदेशों तथा गुरुवाणी के संदेशों को जीवन में स्थान दिलाने का आवाहन हुए गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन की प्रभावी प्रस्तुतियों से संगत को निहाल किया गुरुद्वारा के दीवान हाल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु घर के कार्यों और कार्यक्रमों के प्रति सदैव समर्पित रहे स्वर्गीय सरदार वरियाम सिंह कालडा के परिवार की ओर से परिवार की संरक्षक माता सुंदर कौर कालड़ा के संरक्षण तथा सरदार मंजीत सिंह कालड़ा के संयोजन मे चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन दिवसीय अखंड पाठ को पूर्णता दिलाते हुए किया गया गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट तथा सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चावला ने समसामयिक विचारों के माध्यम से गुरु नानक देव जी महाराज के जन कल्याणकारी कार्यों की विस्तार से बिंदुवार चर्चा की इस अवसर पर गुरु घर के कार्यों और कार्यक्रमों के प्रति जीवन भर प्रेरणा प्रदान करते रहे स्वर्गीय सरदार बचन सिंह सलूजा एवं माता सतवंत कौर सलूजा के समूचे परिवार की ओर से सरदार कमलजीत सिंह सलूजा तजिंदर कौर सलूजा अमनदीप कौर सलूजा सरदार मनप्रीत सिंह सलूजा प्रिंस सलूजा अमरजीत कौर सलूजा सरदार दमनप्रीत सिंह सलूजा हरलीन कौर सलूजा सरदार दिलवंश सिंह सलूजा सरदार जसप्रीत सिंह सलूजा सुप्रीत कौर सलूजा सरदार इंद्रपाल सिंह छाबड़ा किरनजोत कौर छाबड़ा सरदार हरदीप सिंह छाबड़ा आदि के संयोजन में आयोजित विशाल लंगर से कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे गुरमुख परिवारों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम को सफलता दिलाने में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा नगर पालिका परिषद धामपुर की पूर्व सभासद जगमीत कौर सलूजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एसपी सलूजा पूजा रानी सलूजा पवन सलूजा एडवोकेट काजल रानी सलूजा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के नगर मीडिया प्रभारी सरदार मंजीत सिंह सलूजा साधक गुरविंदर कौर सलूजा सरदार हर्षदीप सिंह सलूजा सिदक महंत डीके सलूजा सीमा रानी सलूजा सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक सरदार मनप्रीत सिंह बॉबी दिलीप रानी सलूजा आदि सहित सभी सलूजा परिवारों तथा गुरुद्वारा की प्रबंध समिति तथा अन्य सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों का समर्पित योगदान रहा।

राजकीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्पर्श काकुत्स्थ ने जीता स्वर्ण पदक, हरी कृष्ण काकुत्स्थ के पौत्र की शानदार उपलब्धि टूण्डला में खुशी का माहौल

रिपोर्ट – संजीव वर्मा 

आगरा। टूण्डला आगरा में 4 अक्टूबर को आयोजित राजकीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दोजांग फ्यूचर ताइक्वांडो अकादमी टूण्डला के खिलाड़ी स्पर्श काकुत्स्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया उनकी इस उपलब्धि से परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया स्पर्श ने अपने उत्कृष्ट खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने परिवार तथा टूण्डला का नाम रोशन किया

स्पर्श की सफलता पर दोजांग फ्यूचर ताइक्वांडो अकादमी में हर्ष का माहौल रहा अकादमी के प्रशिक्षक कोच रिहान ने स्पर्श को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्पर्श भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे

स्पर्श काकुत्स्थ की उपलब्धि पर उनके पिता धीरज काकुत्स्थ माता दीपिका सक्सेना प्रशिक्षक रिहान सहित अकादमी के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आजम खान के परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय

रिपोर्ट – शारिक खान 

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और आजम खान के बड़े बेटे अदीब से मुलाकात करने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने करीब 45 मिनट तक वार्तालाप की और उसके बाद जैसे ही घर से बाहर निकले उन्होंने केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को भी कहा कि भाजपा का एजेंट बनकर काम किया। वर्ष 2027 में योगी जी मोदी जी के पाप का घड़ा भर गया है जो फूटने वाला है 2027 भाजपा की विदाई,

भाजपा के नेताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव करना साबित करता है कि, अपनी भूमिका में काम नहीं कर रहे बल्कि भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब्दुल्लाह आजम और अदीब और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा आजम खान का हाल-चाल लेने उनके घर आया था और जल्द ही जेल में मिलने आजम खान से जाऊंगा
योगी जी के पाप का घर आप भर गया है मोदी जी के पाप का घड़ा भर गया है और विदाई का वक्त आ गया है 2027 का विधानसभा चुनाव योगी जी की विदाई का समय आ गया कांग्रेस के राहुल गांधी से हुई मुलाकात को लेकर भी उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जो तानाशाही चल रही है उसको लेकर बातचीत हुई निर्वाचन आयुक्त की भूमिका पर चर्चा हुई डिप्टी सीएम के उसे बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने ई रिक्शा चलाने की बात कही खुद पहले ई रिक्शा चलाना शुरु करते बाद में समाज में दृष्टांत पैदा करते तब दूसरों को उपदेश देते।

मेले की भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, पुलिस बनी सहारा

रिपोर्ट – कबीर

खतौली, मुजफ्फरनगर। मेले की भीड़ में मां से बिछड़ा दो साल का मासूम रोता हुआ सड़क तक पहुंच गया। चेहरे पर घबराहट और आंखों में मां को तलाशता बच्चा जब खतौली पुलिस की एंटी रोमियो टीम को मिला तो पुलिस ने उसे गोद में लेकर संभाला और परिजनों की तलाश शुरू कर दी।

छड़ियांन मेले में रविवार शाम मां अफसाना के साथ आया अब्बुजर भीड़ में बिछड़ गया था। करीब 6:40 बजे खतौली कस्बे की मेन रोड पर पुलिस टीम को वह अकेला और रोता मिला। मासूम इतनी कम उम्र का था कि अपने माता-पिता का नाम भी ठीक से नहीं बता पा रहा था।

महिला उपनिरीक्षक खुशबू सिंह ने टीम के साथ बच्चे को थाने पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल परिजनों की तलाश के लिए टीम लगाई। कुछ ही देर की कोशिश के बाद पुलिस ने बच्चे की मां अफसाना और परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया।

मां की गोद में पहुंचते ही मासूम के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मानवीय पहल से एक परिवार की चिंता खत्म हुई और पुलिस की संवेदनशील भूमिका भी सामने आई।

बाराबंकी के कुर्सी में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; भतीजी को देखने जा रही थी लखनऊ

रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ रोड पर अमरसंडा के समीप रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 28 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला अपने परिवार की एक बीमार सदस्य को देखने के लिए लखनऊ के इंटीग्रल अस्पताल जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भतीजी को देखने लखनऊ जा रही थी सीमा…
मृतका की पहचान सीमा (28 वर्ष) पत्नी इरशाद के रूप में हुई है। वह बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली थीं।

परिजनों के मुताबिक, सीमा रविवार को स्कूटी से लखनऊ जा रही थीं। उनकी भतीजी लखनऊ स्थित इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती है। सीमा उसे देखने के लिए घर से निकली थीं।
लेकिन लखनऊ रोड पर अमरसंडा के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई।
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर…
बताया गया कि अमरसंडा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सीमा की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमा स्कूटी से गिरकर ट्रक की चपेट में आ गईं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार…
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना परिवार को दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की ट्रक चालक की तलाश…
उमरा चौकी इंचार्ज केपी वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मौत की सूचना से सदमे में परिवार…
सीमा अपनी भतीजी को अस्पताल में देखने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एक तरफ भतीजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, वहीं उसे देखने जा रही बुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई।

घटना के बाद रसूलपुर गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

किसान सेवा के लिए किसान नेता विनीत त्यागी सम्मानित

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मानव सेवा और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। केयर मेडिकल कॉलेज एवं विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में किसान सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए किसान नेता विनीत त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में प.पू. महामंडलेश्वर स्वामी ललिता गिरी, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प. नितिन गौतम, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और समाजसेवी डॉ. अलंकृता मानवी ने किसान नेता विनीत त्यागी को सम्मान प्रदान किया।

इस दौरान मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और किसान हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। किसान सेवा के लिए विनीत त्यागी को मिले सम्मान पर समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई।

जखनियां विधायक निधि से लगाए गए बाबा साहब के स्मृति द्वार पर लगा चित्र फाड़ा

अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग, विधायक बेदी ने एसपी से की शिकायत

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जखनियां विधानसभा क्षेत्र के विधायक बेदी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मृति स्थल पर लगे चित्र को अराजक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से की है।
विधायक द्वारा एसपी को दिए गए पत्र के अनुसार, उनकी विधायक निधि योजनांतर्गत 03 अक्टूबर 2026 को शाम करीब छह बजे असरामपुर-हैंसराजपुर मार्ग के ग्राम तिलेसड़ा, थाना बिरनो में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्मृति द्वार लगाया गया था। आरोप है कि 03 अथवा 04 अक्टूबर की रात अराजक तत्वों ने स्मृति स्थल पर लगे बाबा साहब के चित्र को फाड़ दिया।
विधायक बेदी ने घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने तथा दोषी अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि इस तरह की घटनाओं से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, इसलिए मामले में शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।

मनरेगा के पुराने कार्य को वीबी-जी रामजी में दिखाकर फर्जीवाड़े की तैयारी

महिला को पुरुष और पुरुष को महिला बताकर दर्ज की मजदूरों की हाजिरी, पांच मस्टर रोल में 40 मजदूरों के नाम अपलोड

रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती

हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत उजनेड़ी में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए निर्माण कार्य को अब वीबी-जी रामजी योजना के तहत दिखाकर कथित फर्जीवाड़े की तैयारी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन अपलोड मजदूरों की हाजिरी में महिला को पुरुष और पुरुष को महिला दर्ज कर दिया गया है। रविवार को वेबसाइट पर अपलोड मस्टर रोल से इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान मनरेगा योजना से दनकिया पाल के खेत से शिवदयाल के खेत तक चकमार्ग एवं जल रोक बांध का निर्माण कराया गया था। इस कार्य का भुगतान भी पहले ही निकाला जा चुका है। अब इसी पुराने कार्य को वीबी-जी रामजी योजना के तहत दर्शाकर दोबारा सरकारी धन के बंदरबांट की आशंका जताई जा रही है।
रविवार को पंचायत की ओर से अपलोड की गई हाजिरी में पांच मस्टर रोल के जरिए कुल 40 मजदूरों को काम पर दर्शाया गया है। इसमें सीमा को महिला की जगह पुरुष तथा शिवसिंह को पुरुष की जगह महिला दर्ज किया गया है। इससे ऑनलाइन हाजिरी की सत्यता और कार्य की वास्तविकता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुराने कार्य को नई योजना में दर्शाने और मजदूरों के नाम पर इस तरह की विसंगतियां सामने आने के बावजूद जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।
इस संबंध में एपीओ मनरेगा विकास चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कचहरी में सपा का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुजफ्फरनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे। कचहरी गेट पर पुतला फूंकने की कोशिश को पुलिस ने रोक दिया। पुतला कब्जे में लेने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की से माहौल गरमा गया।

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से जुड़े सवालों का समाधान जरूरी है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

पार्टी कार्यालय से कचहरी तक नारेबाजी

रविवार को सपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कचहरी की ओर रवाना हुए। रास्ते भर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर नारेबाजी होती रही।

कचहरी गेट पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल पुतला कब्जे में लेकर आग लगाने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तस्वीर भी कब्जे में ले ली और आग बुझा दी।

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

पुतला और तस्वीर कब्जे में लिए जाने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। कचहरी परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल

सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि मतदाताओं के नाम सूची से प्रभावित होते हैं तो इसका सीधा असर उनके मतदान के अधिकार पर पड़ सकता है। पार्टी ने पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए।

जिया चौधरी और पंकज मलिक समेत कई नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, चरथावल विधायक पंकज मलिक, गौरव जैन समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सरकार तथा चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता वापस पार्टी कार्यालय लौट गए। पुलिस ने भी स्थिति सामान्य होने के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कचहरी गेट पर काफी देर तक राजनीतिक नारेबाजी और पुलिस की मौजूदगी बनी रही।

सपा के इस प्रदर्शन ने जिले की सियासत को गरमा दिया है। एक ओर पार्टी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने के संकेत दे रही है, वहीं अब निगाहें इस बात पर हैं कि इन आरोपों और मांगों पर चुनाव आयोग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

एक बाइक पर पांच सवार, सड़क पर हुड़दंग; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर मीरापुर। एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर सड़क पर हुड़दंग करने और यातायात नियमों की अनदेखी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना उन्हें भारी पड़ गया। वीडियो सामने आते ही मीरापुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर पांचों युवकों को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। बताया गया कि पांचों युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पांचों युवकों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान युवक पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करते नजर आए। उन्होंने भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की बात कही।

पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक को सीज कर दिया। पांचों युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। साथ ही बाइक पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

मीरापुर पुलिस की कार्रवाई ने सड़क पर नियमों की अनदेखी कर हुड़दंग करने वालों को साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।