Home Blog Page 385

हाइवे 34 में दो ट्रकों की भिडंत में एक की मौत दो घायल

रिपोर्ट – हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में छिरका के पास हाईवे 34 में आमने-सामने दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मौदहा लाया गया। जहां से घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि रात करीब 2 बजे ट्रक नंबर 78 जेटी 2863 हमीरपुर से कबरई की तरफ जा रहा था। तथा ट्रक नंबर यूपी 78 एचएन 2524 कबरई से गिट्टी लाद कर हमीरपुर की तरफ आ रहा था। तभी ग्राम छिरका के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे कबरई की तरफ से आ रहे ट्रक का ड्राइवर रामचरण पुत्र गोपाल व खलासी रामचंद्र 30 वर्ष पुत्र बृजनंदन निवासीगण कस्बा जहानाबाद फतेहपुर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से इलाज हेतु सीएचसी मौदहा भेजा गया। हमीरपुर की तरफ से जा रहे ट्रक के ड्राइवर नईम 26 वर्ष पुत्र सलीम निवासी घाटमपुर कानपुर नगर की मौके पर ही मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम के मार्ग गश्त अधिकारी संतोष चौधरी, पैरामेडिक विनोद कुमार पटेल, ड्राइवर कन्हैया शर्मा, अजय यादव ने घटनास्थल पर पंहुचकर 1033 पेट्रोलिंग गाड़ी, 1033 एंबुलेंस, दो हाइड्रा व दो जेसीबी के साथ मौदहा पुलिस के सहयोग से दोनों ट्रकों को रोड से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्न भंडार देवी के मनौना कार्यक्रम में उमड़े हजारों भक्त..

रिपोर्ट ..वसीम

अहरौरा,(मिर्जापुर)। मां भंडारी देवी के मनौना कार्यक्रम में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब। मां डोली पर सवार होकर पहुंची ससुराल। डोली संग भक्तो ने मां का लगाया जयघोष। अन्न भंडार की देवी मां भंडारी का मनौना कार्यक्रम मंगलवार को बड़े ही धूमधाम के साथ हजारों भक्तों के उपस्थिति में विधिवत हवन पूजन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। अहरौरा नगर के उत्तरी छोर ग्राम सभा डीह में स्थित अन्न भंडार की देवी शक्तिपीठ स्थल मां भंडारी देवी का मंदिर पहाड़ पर स्थित है। तथा इनका मायका अहरौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बेलखारा स्थित राजा कर्णपाल के पहाड़ी पर स्थित है। मां भंडारी देवी का मनौना कार्यक्रम हजारों वर्षों से परंपरा रही है कि ग्राम सभा डीह के लोग क्षेत्र वासियों के साथ बाजे गाजे एवं डोली लेकर प्रत्येक तीसरे वर्ष नगर भ्रमण करते हुए हजारों की संख्या में बाजे ढोल विशेष वाद्य यंत्रों के साथ डोली लेकर ग्राम सभा बेलखरा स्थित राजा कर्णपाल की पहाड़ी पर पहुंचते हैं । पहुंचने से पूर्व शिउर हनुमान मंदिर के पास हवन कार्यक्रम के बाद पहाड़ी पर विधिवत हवन पूजन मनौना कार्यक्रम संपन्न होता है जिस डोली में मां भंडारी को बैठाकर लाया जाता है उसे फूलों से सजाया जाता है तथा दर्शनीया द्वारा हवन धारा आदि देकर मनाने के बाद डोली में मां भंडारी विराजमान होती हैं कहारों द्वारा डोली उठने से डोली वजनी प्रतीत होता है तभी मां भंडारी को विदाई कराकर लोग वहां से चलते हैं। रास्ते में बेलखारा ,जुडई मार्ग,पीयरवा पोखरा क्षेत्र में हवन हवन पूजन होता है तथा क्षेत्र की महिलाएं मां के पूजन अर्चन में हवन एवं धार देती है तथा देर शाम मंदिर परिसर में मां भंडारी का डोला पहुंचता है हवन के बाद मनौना कार्यक्रम संपन्न होता है ।
ऐसी क्षेत्र में मान्यताएं हैं की वापसी के समय डोला जिस खेतों से मां भंडारी का डोला गुजरता है उसमें फसल सामान्य से अधिक पैदा होता है। मनोना कार्यक्रम में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भक्तों द्वारा प्रसाद भी वितरण किया गया।
मनौना कार्यक्रम मे सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

महिला की चेन लूटने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार

संवाददाता मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
कादरी गेट थाना पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन सहित लुटेरे पीयूष उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि लुटेरा पीयूष उर्फ सौरभ पुत्र राजेन्द्र जनपद कन्नौज थाना इंदरगढ़ के ग्राम जगतापुर का रहने वाला है। उसके पास लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई है। उसके ऊपर कई जनपदों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दीपक मिश्रा थाना कादरीगेट पर लुटेरों के विरुद्ध की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपक मिश्रा 5 जुलाई को अपने परिवार सहित गंगा स्नान हेतु घटिया घाट पर गये थे।
स्नान के बाद घर जा रहे थे। पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट मोटर साइकिल सवार 2 लोगों द्वारा उनकी पत्नी से गले से झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली थी। गिरफ्तारी के दौरान पीयूष ने पुलिस को बताया गया कि करीब 15-20 दिन पहले मैने अपने साथी पिन्टू पुत्र करिया निवासी महरूपुर रावी थाना कमालगंज के साथ पांचाल घाट पर गंगा पुल के पास एक महिला के गले से सोने की चैन छीनी थी।
अभियुक्त पीयूष उर्फ सौरभ का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 90/15 धारा 392/379/411 भादवि थाना तिर्वा जनपद कन्नौज।
  2. मु0अ0सं0 78/15 धारा 21/22 NDPS एक्ट थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज।
  3. मु0अ0सं0 77/15 धारा 3/25 A एक्ट थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज। 4. मु0अ0सं0 76/15 धारा 307 भादवि थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज।
  4. मु0अ0सं0 462/19 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना गुरूसहायगंज जनपद कन्नौज।
  5. मु0अ0सं0 237/19 धारा 392 भादवि थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज।
  6. मु0अ0सं0 137/19 धारा 379/411 भादवि थाना गुरूसहायगंज जनपद कन्नौज। 8. मु0अ0सं0 383/19 धारा 392 भादवि थाना कोत० कन्नौज जनपद कन्नौज।
  7. मु0अ0सं0 364/22 धारा 379/411 भादवि थाना सौरिख जनपद कन्नौज।
  8. मु0अ0सं0 312/22 धारा 392/411 भादवि थाना विधूना जनपद औरैया।
  9. मु0अ0सं0 125/23 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन्स जनपद बदांयू।
  10. मु0अ0सं0 161/23 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन्स जनपद बदांयू।
  11. मु0अ0सं0 16/24 धारा 3/25 आर्म्म एक्ट, 398/401 भादवि कोत० शहाजहाँपुर जनपद शहाजहाँपुर
  12. मु0अ0सं0 529/20 धारा 379/411 भादवि थाना को० शहाजहाँपुर जनपद शहजहाँपुर।
  13. मु0अ0सं0 591/16 धारा 392 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
  14. मु0अ0सं0 509/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
  15. मु0अ0सं0 563/16 धारा 356/379 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
  16. मु0अ0सं0 234/16 धारा 457/380 भादवि थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
  17. मु0अ0सं0 186/24 धारा 304/317 बीएनएस थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़।

मगरमच्छ ने गाय को निगला, पशुपालक बचा,मचा हड़कंप

वन विभाग की टीम ने पकड़ने का किया प्रयास, नहीं मिली सफलता

ग्रामीण बोले गंगा के बढ़े जलस्तर से गांव तक आ सकता है मगरमच्छ, फैली दहशत

रिपोर्ट सुधीर कुमार

कपिल/कायमगंज

थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के समीप सोतानाला के समीप मगरमच्छ ने गाय को निगल लिया। जबकि पशुपालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण का कहना है गंगा के बढ़े जलस्तर से गांव तक पानी के सहारे मगरमच्छ आ सकता है। इससे ग्रामीणों में दशहत है।
थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सुनील यादव रविवार शाम गांव के सोता नाला किनारे अपनी गाय चरा रहा था।गाय पानी पीने के लिए सोता नाला के पास गयी। वहा घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। सुनील ने गाय को बचाने का प्रयास किया तो मगरमच्छ ने उस पर भी हमला कर दिया। सुनील ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन वह अपनी गाय को नहीं बचा सका। कुछ समय बाद ही मगरमच्छ गाय को निगल गया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मगरमच्छ नहीं पकड़ सके। वन विभाग की टीम ग्रामीणों से सोमार को मगरमच्छ पकड़ने की बात कह कर चले गए। सोमवार को मगरमच्छ पकड़ने के लिए वन विभाग की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची। इस पर गांव बिहारीपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखवीर सिंह राजपूत, हरिराम पाल, रामेश्वर पाल, खुशी राम, इनाम सिंह, वीरेंद्र सिंह, जोगराज, विश्राम, अनिल राजपूत आदि ग्रामीणों ने बताया की गंगा का जलस्तर बढ़ने से सोता नाला मे बाढ़ का पानी गांव के घरो तक पहुंच जायेगा। पानी के साथ मगरमच्छ भी घरो तक पहुंच सकता है। जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

व्यापार एवं उद्योग बन्धुओं की बैठक में डीएम ने दिये तत्काल समस्या निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट – हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई। जिसमें गत बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में की गई कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद उद्योग व व्यापार बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पीएम रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग न रखा जाए। उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए। बैठक में व्यापरियों द्वारा बिजली कटौती की समस्या, बिजली बिलों का असामान्य रूप से आना तथा नहर बाईपास में नाले का निर्माण, नालों की साफ सफाई, राठ में डॉक्टरों की कमी तथा शहर में अतिक्रमण हटाये जाने आदि के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण तथा नालों की साफ सफाई का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है तथा अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इसके बाद व्यापारियों की विभिन्न समस्याओ का निस्तारण शासन की मंशानुरूप निस्तारण कराये जाने के निर्देश संबंधित को दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, उपायुक्त वाणिज्यकर, उपजिलाधिकारी सदर एवं अन्य अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

बागपत/ बड़ौत तहसील/ एसपी ने श्रवण मास में पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने की लेकर कावड़ मेला स्थल का निरीक्षण किया वहीं गौरीपुर मोड़ पर पहुंचकर गुफा वाले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बागपत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पर्व के दृष्टिगतपुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों से बातचीत की ओर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया मेला परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था कराई जा रही है और ड्रोन की मदद से भी मेले परिसर पर नजर रखी जाएगी वहीं प्राचीन गुफा वाले मंदिर पर भी पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाएं का जय जलियां और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से बातचीत की वहीं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जय जलियां और बरनावा में पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस से बातचीत की ओर कावड़ मार्गों का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती तो उसे पर कार्रवाई होगी। वहीं जनपद में महाशिवरात्रि के पर्व को सेकुलर स्थल कंपन कराए जाने की मांग को लेकर अस्थाई चौकिया का निर्माण भी कराया गया है हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

Baghpat News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर घायल —— हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे थे बाइक सवार युवक ——- घायलों को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती ——- अज्ञात वाहन चालक मौके से हुए फरार ——- मामले की जांच में जुटी पुलिस ——- शहर कोतवाली क्षेत्र के नेथला मोड़ के समीप हुआ हादसा

एसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत / तहसील बडौत / थाना बिनौली क्षेत्र के बिनौली गाँव में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार देर शाम श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुरा महादेव मंदिर मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कावंड मार्ग का गौरीपुर मोड, बडौत, पुसार, दाहा, भड़ल व बरनावा में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर एमएस गिल, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।
मनोज

कोठवल कला गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 4 घरों को बनाया निशाना

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। फखरपुर थाने का कोठवल कला गांव एक बार फिर चोरों के निशाने पर है। बीते 1 वर्ष में हुई 7 चोरियों का खुलासा न होने के चलते चोरों के हौंसले बुलंद है। और चोर लगातार गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहैं है । बीती रात चोरों ने गांव के चार घरों में घुसकर चोरी की घटना घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने चार ग्रामीणों के मकान से नकदी और लाखों रूपये मूल्य के जेवरात की चोरी की।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठवल कला गांव निवासी भूपेंद्र बहादुर सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह के मकान में चोर घुस गए गए। चोरों ने पीतल और तांबे के बर्तन कपड़े, सोने और चांदी के जेवरात की चोरी। इसके बाद चोर अशोक सिंह, नंद किशोर सिंह और संतोष सिंह के मकान में घुस गए। इनके घर में बक्सा तोड़कर लगभग 23 हजार रूपये नकदी, सोने और चांदी के जेवरात, कपड़ा और बर्तन की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सभी डायल 112 सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लेकिन किसी भी मामले में चोरी का केस दर्ज नहीं किया है। ग्रामीण एक ही रात चार घरों में चोरी के वारदात को लेकर भयभीत हैं। ज्ञातव्य हो कि गांव में चोरी की शुरुआत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। गांव निवासी पत्रकार राहुल सिंह के घर से चोरों ने लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात साफ किए थे। जिसका पुलिस ने मात्र औना पौना खुलासा कर मामले की इति कर ली थी। न तो जेवरातों की बरामदगी हुई थी और न ही वास्तविक चोरों की गिरफ्तार हुई थी। पुलिस की ढिलाई का नतीजा यह रहा कि जिसके बाद से गांव में चोरियों का सिलसिला चल निकला और अब लगातार चोर गांव में चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। गांव में बीती रात की चोरियां मिलाकर अब तक कुल 11 चोरियां हो चुकी हैं पर एक भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

पूजा करने गए युवक को वाहन ने मारी टक्कर मौत।

रिपोर्ट मनोज जौहरी।

कंपिल/फर्रूखाबाद।रोहित वर्मा पुत्र रमेश चंद्र निवासी पटवन गली थाना कायमगंज उम्र लगभग 35वर्ष सोमवार को पूजा करने मंदिर गए थे पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पूरी घटना कम्पिल रोड की है।