स्थान: श्रावस्ती
श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस और एसएसबी (SSB) ने संयुक्त चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर सिरसिया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सुईया चेक पोस्ट सहित अन्य संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सीमा से आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखना है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल 112 या निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
