Homeउत्तर प्रदेशसनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है गंगा दशहरा:...

सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है गंगा दशहरा: आकाश

घाटमपुर में आयोजित गंगा दशहरे के मेले में पहुंचे शहर विधायक आकाश सक्सेना

नाव में बैठकर लिया घाटों का जायजा, श्रद्धालुओं से भी की मुलाकात

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। गंगा दशहरे के पावन अवसर पर नगर विधानसभा क्षेत्र के घाटमपुर स्थित कोसी नदी के किनारे आयोजित मेले में शहर विधायक आकाश सक्सेना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरे का पर्व सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।

मंगलवार का आयोजित मेले में पहुंचने के बाद विधायक आकाश सक्सेना ने नाव में बैठकर कोसी नदी के घाटों का जायजा लिया। उन्होंने नदी के किनारे विभिन्न घाटों का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। नाव में बैठकर नदी और घाटों का जायजा लेने का उनका यह अंदाज मेले में आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर आकाश सक्सेना ने कहा कि गंगा दशहरा हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमें उनकी स्वच्छता और संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments