Homeउत्तर प्रदेशएक दिसंबर से शुरू होगा जनगणना का फील्ड कार्य, तैयारियों को लेकर...

एक दिसंबर से शुरू होगा जनगणना का फील्ड कार्य, तैयारियों को लेकर पर्यवेक्षकों की समीक्षा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए नगर पंचायत बुढ़ाना, सिसौली और शाहपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को तीनों नगर पंचायतों के पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित कर स्व-गणना और एक दिसंबर से शुरू होने वाले फील्ड कार्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन और जनपद प्रभारी गौरव गुंजन ने की। बैठक में तीनों नगर पंचायतों के पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि फील्ड कार्य शुरू होने से पहले क्षेत्र निर्धारण, प्रगणकों की तैनाती और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि जनगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। स्व-गणना को लेकर नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करा सकें।

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान नियमित निगरानी और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। आंकड़ों की शुद्धता से किसी तरह का समझौता न किया जाए। सभी पर्यवेक्षकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments