Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में डीएम ने मॉडल सड़क समेत निर्माण परियोजनाओं का किया निरीक्षण,...

बाराबंकी में डीएम ने मॉडल सड़क समेत निर्माण परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

रिपोर्टर: संदीप वर्मा

लोकेशन: बाराबंकी

बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रही विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मॉडल सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और अन्य सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मॉडल सड़क पर दोबारा हुए अतिक्रमण पर नाराजगी

जिलाधिकारी ने बस स्टैंड से जनेश्वर महाविद्यालय होते हुए रेलवे स्टेशन तक विकसित की जा रही मॉडल सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान पहले हटाए गए अवैध अतिक्रमण के दोबारा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को शेष निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने, वृक्षों के पातन और विद्युत पोल शिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

डीएम ने मॉडल सड़क पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने, सड़क, नाली और फुटपाथ के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसे शहर की आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जा सके।

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-मोकामा मार्ग के चौड़ीकरण एवं आरसीसी डिवाइडर निर्माण कार्य तथा असेनी तिराहा से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए और कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

डंपिंग यार्ड का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा निर्मित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता, नगर निकाय के अधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments