Homeउत्तर प्रदेशतीन प्रतिशत ब्याज वापसी और गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर सरकार को...

तीन प्रतिशत ब्याज वापसी और गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर सरकार को चेताया

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीते 17 सितंबर को आयोजित मजदूर-किसान महापंचायत की सफलता पर जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों का आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता और किसान का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है।

बैठक में समितियों में किसानों को नियमानुसार मिलने वाले तीन प्रतिशत ब्याज की वापसी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शासन स्तर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर शासन को चेतावनी देते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। बैठक में गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि किसान राजधानी सिसौली में चार अक्टूबर, रविवार से पवित्र अखंड पाठ साहिब शुरू होगा। छह अक्टूबर, मंगलवार को इसका भोग होगा। इसी दिन भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और किसानों से 23 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित बड़ी किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को लेकर आगे भी आंदोलनात्मक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments