Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद की घटना के बाद मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, राणा चौक पर...

गाजियाबाद की घटना के बाद मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, राणा चौक पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद में आतंकी घटना के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस सड़क पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।

इसी क्रम में खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ राणा चौक पर मोर्चा संभाले नजर आए। पुलिस टीम ने चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। अचानक बढ़ी पुलिस सक्रियता के चलते चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिखाई दी।

गाजियाबाद की घटना के बाद पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का मकसद जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पहले से सतर्क रहना है।

राणा चौक पर थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान पुलिस की बढ़ी सक्रियता का साफ संकेत है। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार गश्त और चेकिंग में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments