Homeउत्तर प्रदेशदीपावली अमावस्या मेले में ड्रोन से तीसरी आंख का पहरा, चप्पे-चप्पे पर...

दीपावली अमावस्या मेले में ड्रोन से तीसरी आंख का पहरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, रामघाट से धनुष चौराहा तक ड्रोन कैमरे से निगरानी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। रामघाट, धनुष चौराहा समेत संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस की तीसरी आंख आसमान से हर गतिविधि पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

दीपावली अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए चित्रकूट पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में रामघाट, धनुष चौराहा और पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे उड़ाकर भीड़भाड़, संवेदनशील स्थानों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

ड्रोन कैमरों के माध्यम से पुलिस को भीड़ की स्थिति का जायजा लेने और संभावित समस्याओं की पहचान करने में मदद मिल रही है। वहीं, मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

आधुनिक तकनीक और पुलिस की मुस्तैदी के जरिए प्रशासन का प्रयास है कि दीपावली अमावस्या मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments