Homeउत्तर प्रदेशशतरंज में आन्या जैन ने हासिल किया तीसरा स्थान

शतरंज में आन्या जैन ने हासिल किया तीसरा स्थान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स की छात्रा आन्या जैन ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तृतीय सहारनपुर रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 के अंडर-15 बालिका वर्ग में आन्या ने यह उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में आन्या के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं। आन्या की इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments