Homeउत्तर प्रदेशकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित, टॉपर्स छात्राएं...

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित, टॉपर्स छात्राएं सम्मानित

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। शारदीय नवरात्रि वर्ष 2026 के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत मंगलवार, 13 अक्टूबर को थाना बिरनो पुलिस की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए विद्यालय परिसर में पोस्टर, बैनर एवं अन्य सजावटी सामग्री लगाई गई। साथ ही प्रेरणादायी संगीत के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की ओर से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता के लिए 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 तथा एंबुलेंस सेवा 102/108 के बारे में बताया गया।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रभात कुमार, कांस्टेबल सक्षम मिश्रा, महिला आरक्षी कविता एवं महिला आरक्षी श्वेता सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज में महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments