रिपोर्ट – सना परवीन
बिजनौर, नगीना। नगर के बढ़ापुर रोड पर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आज शनिवार की सुबह एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से बढ़ापुर रोड के आसपास गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल था। लोग शाम होते ही घरों से निकलने में डर रहे थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वन विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाया था।
वन विभाग की इस तत्परता से आज शनिवार सुबह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के कैद होते ही मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली है।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार को मेडिकल जांच के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
मोहल्लेवासियों ने वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है l
