Homeउत्तर प्रदेशधामपुर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर एनसीसी प्रशिक्षण के नाम...

धामपुर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर एनसीसी प्रशिक्षण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप एडवोकेट कुणाल गांधी धामपुर

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दो अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर एनसीसी प्रशिक्षण के नाम पर कथित अवैध वसूली और अनधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम धामपुर और जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं।

-1: मामला धामपुर के नगीना मार्ग स्थित केएम इंटर कॉलेज का है। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ता कुणाल गांधी और तालिब खान ने जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देने वाला व्यक्ति अधिकृत एनसीसी अधिकारी नहीं है और उसका एनसीसी बटालियन कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। आरोप यह भी है कि प्रशिक्षण देने वाला व्यक्ति कॉलेज में भी कार्यरत नहीं है। ऐसे में सवाल उठाया गया है कि आखिर किस आधार पर विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

-2: शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एनसीसी प्रशिक्षण के नाम पर विद्यार्थियों से धनराशि मांगी जा रही है। अभिभावकों द्वारा इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य से शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है।
-3: शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कुछ अभिभावकों ने धामपुर स्थित 32 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारियों से भी संपर्क किया। उनका दावा है कि वहां से उन्हें जानकारी मिली कि केएम इंटर कॉलेज में कोई अधिकृत एनसीसी अधिकारी नहीं है।
-4: अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यह स्पष्ट करने की मांग की है कि कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण कौन दे रहा है तथा प्रशिक्षण के नाम पर विद्यार्थियों से धनराशि क्यों मांगी जा रही है।

-5: मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने एसडीएम धामपुर नितिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि केएम इंटर कॉलेज के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी और पदेन प्रबंधक एसडीएम धामपुर हैं।

बाइट : कुणाल गांधी, अधिवक्ता धामपुर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments