रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर। धामपुर मुरादाबाद मार्ग स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ कैड़े वाले बाबा के पावन स्थान पर सामूहिक पूजन कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में हाजिरी लगाते हुए सभी सनातन परिवारों में शांति खुशहाली एवं समृद्धि का वातावरण बनाए रखने की कामना और प्रार्थना की इस अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से उच्चारित हो रहे भजनों से वातावरण भक्ति मय बना रहा पावन स्थल के मुख्य व्यवस्थापक पंडित चेतन स्वरूप शर्मा जी महाराज तथा पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा के संरक्षण में आयोजित किए गए सामूहिक पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान धर्म कार्यों एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर योगदान देने वाले ग्राम पूरनपुर मिलक निवासी दिनेश कुमार चौहान अनुराग कुमार चौहान एवं प्रीति रानी चौहान सारंग कुमार चौहान एवं प्रवीणा रानी चौहान रहे जबकि अन्य यजमानों की भूमिका विजय पाल सिंह चौहान एवं शशि वाला चौहान नरेश कुमार चौहान कौशल कुमार चौहान एवं अंशु रानी चौहान विनोद कुमार चौहान एवं कुसुम रानी चौहान मनोज कुमार चौहान एवं मनसा रानी चौहान आदि ने प्रदर्शित की पूजन के उपरांत बाबा को भोग लगाने के बाद पावन स्थल परिसर में स्थापित देवी देवताओं की मूर्तियों को भी भोग लगाने के बाद भंडारे की शुरुआत की गई इस दौरान नगर के विभिन्न भागों तथा आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु परिवारों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम को सफलता दिलाने में परिवार के सभी सदस्यों रिश्तेदारों तथा अनेक ग्राम वासियों सहित धर्म नगरी धामपुर की धार्मिक संस्था तरुण परिषद के अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा बिट्टू तथा उनके अनेक सहयोगियों का समर्पित योगदान रहा जिन्होंने प्रारंभ से लेकर अंत तक भंडारे से संबंधित सेवा कार्यों में अपना योगदान दिया इस अवसर पर पवन स्थान के मुख्य व्यवस्थापक पंडित चेतन स्वरूप शर्मा जी महाराज ने बताया कि श्रद्धा आस्था और विश्वास के साथ जो भी श्रद्धालु परिवार बाबा के चरणों में अपने मन की कामना को रखते हैं उनकी कामना निश्चित रूप से पूर्ण होती है उन्होंने बताया कि अनेक परिवार ऐसे भी हैं जो कामना लेकर आते समय भंडारा कराते हैं और जब कामना पूर्ण हो जाती है तो फिर एक बार भंडारा कराना अपना दायित्व समझते हैं।
