Homeउत्तर प्रदेशसाहित्य और पत्रकारिता का संगम, पत्रकार संतोष चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र देकर...

साहित्य और पत्रकारिता का संगम, पत्रकार संतोष चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल को भेंट किया सर्वोदय साझा संग्रह, साहित्यकारों ने रचनात्मक योगदान को सराहा

रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती

हमीरपुर। साहित्य, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान (S4) हमीरपुर ने सराहनीय पहल की। संस्थान के प्रबंधक कमल किशोर “कमल” एवं उपाध्यक्ष रणविजय चक्रवर्ती ने सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल को सर्वोदय साझा संग्रह भेंट कर साहित्यिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान साझा संग्रह में प्रकाशित लेख के लेखक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार संतोष चक्रवर्ती को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान साहित्य और पत्रकारिता के परस्पर संबंधों पर चर्चा करते हुए रचनात्मक लेखन एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने पर जोर दिया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने पत्रकार संतोष चक्रवर्ती के लेखन को साझा संग्रह में स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल को सर्वोदय साझा संग्रह भेंट किया गया। साहित्यिक कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक विचारों, साहित्यिक चेतना और जनसरोकारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पत्रकार जितेंद्र यादव एवं दीपक सिंह खंगार उपस्थित रहे। साहित्यकारों और पत्रकारों की इस गरिमामयी उपस्थिति ने साहित्य एवं पत्रकारिता के बीच सार्थक संवाद को नई मजबूती प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments