Homeउत्तर प्रदेशदुकानों पर टेस्ट परचेज, स्टॉक का भी हुआ भौतिक सत्यापन

दुकानों पर टेस्ट परचेज, स्टॉक का भी हुआ भौतिक सत्यापन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर बिक्री व्यवस्था और स्टॉक की जांच को लेकर अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षकों ने विभिन्न क्षेत्रों में मदिरा की दुकानों का निरीक्षण कर पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित कराई। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करते हुए भौतिक सत्यापन भी किया गया।

निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब की बिक्री न हो, इसकी जांच के लिए गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेज भी कराए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने और बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जानसठ क्षेत्र के शुक्रताल और खादर इलाकों में अवैध मदिरा के खिलाफ दबिश दी गई। संदिग्ध स्थानों और घरों की सघन तलाशी लेकर अवैध शराब की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा से जुड़ी सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय और सतर्क किया है।

विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में खलबली मची रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब की अवैध बिक्री और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments