रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेंस धाम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व उपजिलाधिकारी का पहुंचने पर सेंटर की संचालिका बीके प्रवेश दीदी ने स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सेंटर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, धर्मसिंह जाटव, महामंडलेश्वर संदीप खत्री तथा जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा का स्वागत मुकुट व माला पहनाकर तथा बेज लगाकार किया गया। अतिथियों ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत ने पूरे विश्व को अध्यात्म का संदेश दिया है। मानव कल्याण और जगत कल्याण के लिए गुरुओं ने सदमार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। ध्यान, योग और साधना के माध्यम से भक्तों ने प्रभु की शरण प्राप्त की है। आध्यात्मिक ज्ञान मानव जीवन को शांति, सद्भाव और सेवा की भावना से जोड़ता है। ब्रह्माकुमारी सेंटर द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के प्रयास सराहनीय हैं। सेंटर की संचालिका बीके प्रवेश दीदी ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर कहा कि ध्यान साधना से आत्मा के सच्चे ज्ञान का आभास होता है,ईश्वर ने आत्मा को जन्मा है।मानव जाति आत्मा के रूप में ईश्वर की संतान हैं।आत्मा का मूल स्वभाव शांति प्रेम ही है।
इस अवसर पर बीके श्रवण भाई,आरती, सुभाष, बाला सुंदरी, रिंकू, प्रवीण, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
