Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर में वाहनों की फिटनेस जांच होगी हाईटेक

मुजफ्फरनगर में वाहनों की फिटनेस जांच होगी हाईटेक

एटीएस की स्थापना के लिए इच्छुक आवेदकों से मांगे आवेदन, एनएसडब्ल्यूएस पोर्टल पर 24 घंटे कर सकेंगे आवेदन

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। वाहनों की तकनीकी फिटनेस और जांच व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने कदम बढ़ाया है। जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की स्थापना के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (एनएसडब्ल्यूएस) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश में वाहनों की तकनीकी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। नई नीति के तहत पात्र आवेदक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के एनएसडब्ल्यूएस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।

24 घंटे खुला रहेगा आवेदन का रास्ता

विभाग के मुताबिक, पात्र और इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अनुदान के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक आवेदकों को भी इसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

स्वचालित प्रणाली से होगी वाहनों की जांच

ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में वाहनों की तकनीकी स्थिति की जांच स्वचालित प्रणाली के जरिए किए जाने का प्रावधान है। इससे फिटनेस जांच प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। परिवहन विभाग का उद्देश्य वाहनों की तकनीकी स्थिति की जांच को आधुनिक व्यवस्था से जोड़ना है।

विभाग की ओर से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप परिवहन आयुक्त समेत संबंधित अधिकारियों को भी विज्ञप्ति भेजी गई है। समाचार पत्रों के माध्यम से जनहित में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि एटीएस की स्थापना में रुचि रखने वाले पात्र आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments