Homeराष्ट्रीयरतनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा...

रतनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुजफ्फरनगर | ब्यूरो: कबीर

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस के अनुसार, ग्राम हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी पीड़ित के परिजन ने 2 मई को थाना रतनपुरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कल्याणपुर निवासी कारी मौ. तालिब पुत्र मुस्तकीम उर्फ मुन्ना ने उसके नाबालिग बेटे के साथ मदरसा महरे रसीद के एक कमरे में कुकर्म किया।तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गोयला कट बुढाना-खतौली रोड से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 351(3) बीएनएस एवं 5एफ/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी कारी मौ. तालिब निवासी कल्याणपुर थाना रतनपुरी का नाम पहले से ही इस मुकदमे में सामने आ चुका था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments