Homeराष्ट्रीयकोतवाली नगर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

13 किलो मादक पदार्थ बरामद, साढ़े 6 लाख की खेप और बाइक जब्त

मुजफ्फरनगर | ब्यूरो: कबीर

मुजफ्फरनगर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तस्करों को दबोचा। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त और 3 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने पहली कार्रवाई में मिमलाना रोड निवासी फारूख को न्यू गुडलक बारात घर के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।दूसरी कार्रवाई में ग्राम पिन्ना निवासी वंश उर्फ वद्दू और विशाल को बुढाना-शाहपुर मार्ग पर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 9 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।इसके अलावा खतौली क्षेत्र के लाल मोहम्मद ढाकन चौक निवासी असलम को चरथावल-नियाजूपुरा रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई।वहीं मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार को सलेमपुर-लकड़संधा दधेडू हाईवे के पास से 802 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और “ऑपरेशन सवेरा” के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments