मैन्युअल गैस बुकिंग की अनुमति दे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन: आकाश

Spread the love

रामपुर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर विधायक आकाश सक्सेना को सौंपा ज्ञापन

विधायक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर समस्या का हल निकालने के दिए निर्देश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। रामपुर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गैस बुकिंग में आ रही समस्याओं के चलते मैन्यूअल गैस बुकिंग की अनुमति देने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने शहर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद विधायक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से बात की है।

तकनीकी कमियों की वजह से गैस बुकिंग और सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से गैस एजेंसियों के गोदामों पर लोगों की भीड़ लग रही है। इससे जहां ग्राहक परेशान हो रहे हैं, वहीं गैस एजेंसी स्वामियों को भी समस्याओं का सामाना करना करना पड़ रहा है। इसी के चलते सोमवार को रामपुर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित दिवाकर के नेतृत्व में जिले के सभी गैस एजेंसियों के स्वामी एकत्र होकर रामपुर सेवक कार्यालय आ गए। यहां उन्होंने शहर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं भारत पेट्रोलियम कंपनियों के सॉप्टवेयर क्रैश कर गए हैं। जिस कारण ग्राहक न तो गैस की बुकिंग कर पा रहे हैं और न ही समय से डीएसी आ रही है। ऐसे में ग्राहकों को गैस देने में दिक्कतें आ रही हैं, जिस कारण कंपनी की ओर से दो दिन मैन्युअल बुकिंग की अनुमति दे दी। इससे समस्या कुछ हद तक दूर हो गई, लेकिन डीएसी लॉक होने की वजह से फिर से वही समस्या हो गई है। इसी वजह से एजेंसी स्वामियों को भी परेशानियां हो रही हैं। इसके अलावा गैस एजेंसियों पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिस कारण अव्यवस्थाएं हो रही हैं। गैस एजेंसी स्वामियों की पूरी बात सुनने के बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एरिया मैनेजर से फोन के माध्यम से बात की और गैस एजेंसी संचालकों की समस्याओं को दूर करने के लिए कहा है। दोनों ही अफसरों से बात करने के बाद विधायक को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शबाव खां, सुबोध अग्रवाल, अंकित जैन, शरद मोहन गुप्ता, शैलेंद्र गोयल, राजेन्द्र कुमार, तनवीर अहमद, विकल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *