हरदोई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा


हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर एसपी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को विस्तार से सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर कार्यालय के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *