कार्यों में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक प्रमुख ने लिखा पत्र

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख ने विकासखंड कार्यालय मे तैनात समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर पर कार्यों मे लापरवाही बरतने एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है।
ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि ब्लॉक में तैनात सुपरवाइजर आशीष कुमार ने टेढ़ा निवासी विजय बहादुर की पुत्री की शादी का अनुदान पत्राचार के बाद भी निस्तारण नहीं किया है। इसी तरह सावित्री टेढा, मीना टेढा, मालती बदनपुर, आकांक्षा अतरैया के पारिवारिक लाभ योजना के आवेदन स्वीकृत नहीं करके लाभार्थियों को सिस्टम में आकर कार्य करने की सलाह देते हैं। ब्लॉक प्रमुख ने पत्र में आरोप लगाया है कि सुपरवाइजर कार्य करने के नाम पर विकास भवन कार्यालय के बाबू से मिलने का दबाव बनाता है। इससे दोनों की सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होती है। ब्लॉक प्रमुख ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख ने पत्र को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण को भी भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *