रेलवे स्टेशन के सामने चला बुलडोजर, कचहरी चौकी इंचार्ज प्रशांत गिरी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी चौकी इंचार्ज प्रशांत गिरी ने रेलवे स्टेशन के सामने आईडीएच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलवाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले और अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को साफ कराया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा और रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को एक-एक कर हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपना सामान समेटते नजर आए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद कचहरी चौकी इंचार्ज प्रशांत गिरी ने महावीर चौक फ्लाईओवर के नीचे भी अभियान चलाकर वहां किए गए अतिक्रमण को हटवाया। फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से खड़े ठेले, अस्थायी दुकानों और अन्य अवैध कब्जों को हटाकर पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिली।
पुलिस का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती है, इसलिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा। पुलिस ने दुकानदारों और राहगीरों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा प्रशासन की ओर से इसी तरह सख्त कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *