रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते सख्त कदम उठाते हुए संभावित विवाद और शांति भंग की आशंका को विफल कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक खतौली के नेतृत्व में टीम ने 30 अप्रैल 2026 को ग्राम खेड़ी में दबिश देकर रोहित (25 वर्ष), मोहित (26 वर्ष) और छोटू (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। तीनों के खिलाफ मु0अ0सं0-130/2026 के तहत धारा 191(2), 131 व 115(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था के मद्देनजर चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, उक्त युवक क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे, जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और हालात को नियंत्रण में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और साफ संदेश गया है कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक चरण सिंह, हेड कांस्टेबल कमल सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार और कांस्टेबल प्रवीन की अहम भूमिका रही।

