संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण, अधिकारियों ने बच्चों से जानी व्यवस्थाओं की हकीकत

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। अधिकारियों ने वहां रह रहे किशोरों से सीधे बात कर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी, पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी और एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सोनम गुप्ता ने संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की फाइलें और दफ्तर के रिकॉर्ड भी चेक किए।
टीम ने हर किशोर से अलग-अलग बात कर यह जानने की कोशिश की कि उन्हें रहने, खाने और पढ़ाई में कोई परेशानी तो नहीं है। अधिकारियों ने खास तौर पर यह देखा कि बच्चों को सही माहौल और जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।
इस मौके पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार, जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अर्पण जैन, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, कर्मचारी नीरज कुमार, सफाई कर्मचारी सुरजीत कुमार और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए और कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *