सड़क दुर्घटना में सेना के नायक सूबेदार की मौत, गांव में शोक की लहर

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद के मनिहारी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शमशेर खान निवासी सेना के नायक सूबेदार हरिकेश यादव (पुत्र बीरबल यादव) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झांसी जनपद के बबीना क्षेत्र में 9 तारीख की सुबह करीब 5:30 बजे हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार हरिकेश यादव वर्ष 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान समय में नायक सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान झांसी के बबीना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जैसे ही उनके निधन की खबर उनके पैतृक गांव शाहपुर शमशेर खान, पोस्ट सराय गोविंद पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हरिकेश यादव के निधन को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि हरिकेश यादव मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे। उनके असामयिक निधन से गांव और क्षेत्र ने एक बहादुर सपूत को खो दिया है। गांव में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *